{"_id":"5957f77a4f1c1b262d8b4c8d","slug":"a-disease-was-lost-by-any-circumstance-it-was-self-harm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई बीमारी तो कोई हालात से हारा, खुदकुशी कर ली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोई बीमारी तो कोई हालात से हारा, खुदकुशी कर ली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
socied, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अलग - अलग स्थानों पर दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
नवाबाद थाना इलाके के खुशीपुरा निवासी मुकेश (48) पेंटिंग का काम करता था। पिछले कई सालों से वह टीबी की बीमारी से ग्रसित था। इससे वह परेशान रहता था। शुक्रवार की रात तकरीबन नौ बजे पत्नी और बच्चे घर के ऊपर वाले कमरे में थे और अन्य परिजन एक त्रयोदशी में गए हुए थे। मौका देखकर मुकेश ने घर के निचले कमरे में तौलिया से फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं, रक्सा थाना इलाके के ग्राम पुनावली कला निवासी किसान रोशन सिंह राजपूत (40) पारिवारिक परिस्थितियों से परेशान था। उसके भाई हितेश की दिल्ली में हत्या हो गई थी।
इस हत्या के आरोप में उसका दूसरा भाई हिमांशु जेल में बंद है। रोशन सिंह के चार बच्चे थे और
आमदनी का खेती के अलावा और कोई जरिया नहीं। इससे वह परेशान रहा करता था। बीती रात खेत पर लगे नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनकर उसने मौत को गले लगा लिया। इसकी जानकारी सुबह गांव के लोगों को हुई। उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।