{"_id":"595406d34f1c1b14238b4602","slug":"a-car-accidentally-opened-injured-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक खोल दिया कार का गेट, बाइक सवार जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचानक खोल दिया कार का गेट, बाइक सवार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
car
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खोलने से पीछे से आ रहा बाइक सवार युवक उससे टकराकर घायल हो गया। युवक हेलमेट पहने था, जिससे सिर बच गया। उसका पैर टूटा गया। थाना नवाबाद में लापरवाही पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
घटना बीते 16 जून की है। न्यू रोड अंदर सैंयर गेट निवासी नवीन कुमार निगम अपनी बाइक से इलाइट से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दरम्यान नारायण धर्मशाला के पास सड़क के पास खड़ी कार का चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे नवीन की बाइक कार के गेट से टकरा गई और वह सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में उनका पैर टूट गया। नवीन कुमार की शिकायत पर नवाबाद थाने में दीनदयान नगर निवासी गिरजेश गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अक्सर लोग कार का गेट बगैर पीछे देखे खोल लेते हैं। यह स्थित खतरनाक हो जाती है। पीछे से आ रहे वाहन टकरा जाते हैं। इससे कार तो क्षतिग्रस्त होती ही है, साथ ही टकराने वाले वाहन चालकों को भी चोट लग जाती है। यह लापरवाही जानलेवा हो सकती है। सतर्क रहने की जरूरत है।