{"_id":"594977b84f1c1b1c7b8b46d1","slug":"81497987000-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू का ट्रक ले जाने के बाद भी नहीं दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू का ट्रक ले जाने के बाद भी नहीं दी तहरीर
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू का ट्रक ले जाने के बाद भी नहीं दी तहरीर
प्रभावशाली लोगों से डर तो नहीं रहे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
रविवार की सुबह एआरटीओ प्रवर्तन के साथ हुई अभद्रता और बालू से भरा ओवरलोड ट्रक छीनकर ले जाने के मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। विभाग इन बालू माफिया व दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करवाने से कतरा रहा है। केवल विभागीय वरिष्ठ अधिकारी को पत्र भेजकर कर्तव्यों की इतिश्री कर ली गई है।
रविवार की सुबह सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सोमलता यादव कस्बा महरौनी में टीकमगढ़ मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान सुबह करीब सवा पांच बजे टीकमगढ़ की ओर से आते ट्रक को रुकने के लिए संकेत किया। लेकिन, ट्रक चालक नहीं रुका। टीम ने उसको पीछा करके रोक लिया। ट्रक में बालू ओवरलोड थी। एआरटीओ प्रवर्तन के निर्देशन पर सिपाही नीरज रायकवार ट्रक का कांटा (तोल) कराने के लिए जा रहा था, इसी दौरान सफेद रंग की स्कार्पियो ने ट्रक को रास्ते में रोक लिया और सिपाही को नीचे उतार कर चालक ट्रक लेकर भाग गया। इसी बात को लेकर एआटीओ व स्कार्पियो सवार लोगों के साथ कुछ नोकझोंक भी हो गई थी और उन्होंने अधिकारी से अभद्रता कर दी थी। इस मामले में एआरटीओ प्रवर्तन व विभागीय अधिकारी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के पास उक्त ट्रक का नंबरभी है, जो लोकल का ही है। विभाग अपने अभिलेखों से ट्रक स्वामी का पूरा ब्योरा निकाल सकता है, लेकिन इस सबके बावजूद अभी तक एआरटीओ के द्वारा इस मामले में ट्रक के स्वामी व चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने के लिए पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
खुद को बताया भाजपा कार्यकर्ता
आरोपियों ने खुद को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया था और अधिकारी को धमकी भी दी थी। इस बात का उल्लेख एआरटीओ प्रर्वर्तन सोमलता यादव ने संभागीय परिवहन अधिकारी को भेजे गए पत्र में किया है। घटना के दौरान एआटीओ प्रवर्तन ने महरौनी क्षेत्राधिकारी को मोबाइल पर सूचना दी, लेकिन सीओ लखनऊ योग कार्यक्रम ड्यूटी में गए हुए थे। इसके बाद इस मामले में कहीं पर भी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित सूचना नहीं दी गई है। मामले को केवल अपने अधिकारी के संज्ञान तक लाने के लिए आरटीओ को पत्र भेजकर औपचारिकता की गई है। गौरतलब है कि कसबा महरौनी इस समय बालू के अवैध कारोबार का हब बना हुआ है। इसका मुख्य कारण है कि महरौनी से मध्यप्रदेश का जिला टीकमगढ़ चंद किलोमीटर की दूूरी पर ही बसा है। लंबे समय से रात के अंघेरे में टीकमगढ़ से महरौनी के रास्ते जनपद में बालू लाकर अवैध कारोबार किया जा रहा है, जो किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन
वर्जन
घटना की जानकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मौखिक तौर पर दे दी गई है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाया है। इस संबंध में आगे जो संभव होगा कार्रवाई की जाएगी।
सोमलता यादव, एआरटीओ प्रवर्तन