फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एफआईआर न होने पर फूटा परिजनों का गुस्सा, हंगामा-City

एफआईआर न होने पर फूटा परिजनों का गुस्सा, हंगामा-City

Mon, 25 Feb 2019 11:23 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर न होने पर फूटा परिजनों का गुस्सा, हंगामा-City
एफआईआर न होने पर फूटा परिजनों का गुस्सा, हंगामा
विज्ञापन

झांसी। थाना बड़ागांव इलाके के बेहटा गांव में पिछले दिनों फांसी के फंदे पर एक बालक का शव लटका मिला था। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से नाराज परिजनों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि पड़ोसियों ने हत्या कर उनके पुत्र का शव लटका दिया था। जिलाधिकारी ने परिजनों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासान दिया। मामले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बताते चलें कि थाना बड़ागांव के बेहटा निवासी केशव सिंह राजपूत का पुत्र प्रहलाद (13) अठारह फरवरी को पारीछा ट्यूशन पढ़ने गया था। परिवार के अन्य लोग ताला लगाकर खेतों पर चले गए थे। शाम को पड़ोसी ने फोन करके बताया कि उनका बेटा अंदर के दरवाजे की कुंडी पर तौलिये से लटक रहा था। जानकारी होने पर परिजन भागकर घर आ गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। इस मामले में परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं थी। परिजन घटना के बाद से ही थानेे के चक्कर काट रहे थे। सोमवार सुबह थाने जाने के बाद भी कार्रवाई न होने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। ट्राली में सवार होकर परिजन गांव के लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां परिजनों ने हंगामा किया। कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक पुत्र की मां रो रोकर बेहाल हो उठीं। जिलाधिकारी ने परिजनों से मिलकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सूचना पाकर महिला थाना पुलिस ने पहुंचकर महिलाओं को शांत कराया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मामले को संज्ञान लेकर बड़ागांव पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने गांव के ही प्रदीप, चंद्रपाल, संतोष राजपूत, भूरी और निशा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed