{"_id":"5ccf41f6bdec220746189c0a","slug":"181557086710-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह से गैर हाजिर चल रहा दारोगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच माह से गैर हाजिर चल रहा दारोगा
विज्ञापन
पांच माह से गैर हाजिर था दुष्कर्म का आरोपी दरोगा
झांसी। झांसी पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा पर कानपुर की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में दारोगा जेल चला गया है। आरोपी दरोगा पिछले पांच माह से अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा था। अब विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मामले से संबंधित दस्तावेज जुटाए जाने लगे हैं।
उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक उदय प्रताप यादव के खिलाफ कानपुर की एक युवती ने तहरीर दी थी, जिसमें उस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया था। युवती की शिकायत पर दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में इस मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगाकर मामला बंद करने की संस्तुति कर दी थी, जिसे पीड़िता ने चुनौती दी थी। इसके बाद दरोगा ने यू टर्न लेते हुए बनारस ले जाकर युवती से शादी कर ली थी। शर्त यह थी कि अंतिम रिपोर्ट को वह चुनौती न दे, जिसे युवती ने मान लिया। इस बीच युवती को पता चला कि दरोगा की पत्नी और बच्चे हैं। इसके बाद उसने महिला थाने मेें दुष्कर्म, कुकर्म समेेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। इस मामले में दरोगा ने हाईकोर्ट की शरण ली और गिरफ्तारी पर स्टे का प्रार्र्थना पत्र दिया, जो खारिज हो गया। साथ ही निचली अदालत में सरेंडर करने के आदेश दिए गए। इसके बाद अदालत में जमानत के लिए अर्जी दाखिल दी, न्यायालय ने अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।