फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: डबल लॉक में पहुंचे सेना के गोपनीय दस्तावेज -City

क्राइम: डबल लॉक में पहुंचे सेना के गोपनीय दस्तावेज -City

Fri, 18 Aug 2017 09:07 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
क्राइम: डबल लॉक में पहुंचे सेना के गोपनीय दस्तावेज -City
श्रेणी - अपराध
विज्ञापन

-------------
डबल लॉक में पहुंचे सेना के गोपनीय दस्तावेज
सब हेड: एटीएस ने कोषागार के स्ट्रांग रूम में रखवाए
क्रासर
- जांच का माना जा रहा है अहम आधार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सेना की गोपनीय सूचना लीक होने से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित कर लिया गया है। यह अहम दस्तावेज कोषागार के स्ट्रांग रूम में रखवा दिए गए हैं। यह दस्तावेज एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की जांच का अहम आधार हैं।
उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय से सेना की गोपनीय सूचना लीक होने की जांच एटीएस द्वारा की जा रही है। इस मामले में एसडीएम ऑफिस के पूर्व लिपिक राघवेंद्र अहिरवार से एटीएस कई चरणों में पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा जांच के दायरे में फंसे स्टेनो को जिलाधिकारी ने निलंबित कर कलेक्ट्रेट से संबद्ध कर रखा है। यहां स्टेनो रोजाना अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। एटीएस की जांच की जद में यहां तैनात रहे एसडीएम भी आ गए हैं। वहीं, एटीएस ने सेना की गोपनीय सूचनाओं से जुड़े वे सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं, जो एसडीएम ऑफिस से लीक किए गए। एटीएस ने इन दस्तावेजों को सबसे सुरक्षित माने जाने वाले कोषागार के स्ट्रांग रूम के डबल लॉक में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार स्ट्रांग रूम में रखवाए गए दस्तावेज एटीएस की जांच को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अहम माने जा रहे हैं। मुख्य कोषाधिकारी दीपांकर शुक्ला ने बताया कि एटीएस की ओर से बंद लिफाफे में दस्तावेज स्ट्रांग रूम में रखवाए गए हैं। लिफाफे के अंदर क्या है? इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed