{"_id":"5d02b55ebdec226dbf05880b","slug":"156045858012-jhansi-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरला एक्सप्रेस प्रकरण में जांच समिति गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
केरला एक्सप्रेस प्रकरण में जांच समिति गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल एक्सप्रेस प्रकरण में जांच समिति गठित
झांसी। केरल एक्सप्रेस में चार वरिष्ठ नागरिकों की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने चार सदस्यों की समिति गठित कर दी है। जांच समिति मौत के कारणों का पता करेगी। जांच दो दिन के भीतर ही पूरी होगी।
मालूम हो कि तमिलनाडु से 68 लोगों का एक ग्रुप दस दिन पहले वाराणसी और आगरा घूमने के लिए निकला था। वाराणसी में धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद वे सब दो दिन पहले आगरा आ गए थे। सोमवार को यह सभी 12626 केरल एक्सप्रेस में सवार होकर आगरा से कोयंबटूर लौटकर जा रहे थे। इन सभी के एस 8 व एस 9 कोच में आरक्षण थे। आगरा से ट्रेन चलने के साथ ही तमिलनाडु के निलगिरी जिले के कोन्नूर थाना क्षेत्रांतर्गत कोल्लीमलाई अति ग्राहत निवासी पाचीयप्पा के बुंदर पालानी (80), कोन्नूर थाना क्षेत्र के ओट्टूपट्टाराई द नीलग्राश निवासी बालाकृष्णन रामासामी (69), कोयंबटूर के कृष्णा अम्मा राजापुरम मोडी कोयंबटूर साउथ अपलीयत निवासी धीवानाई पत्नी चिन्नारे व कैन्नूर निवासी सुबरय्या (87) की तबियत बिगड़ने लगी। ट्रेन के झांसी आते- आते पाचीयप्पा, बालाकृष्णन व धीवानाई गर्मी सहन नहीं कर सकीं और तीनों ने चलती ट्रेन में ही दम तोड़ दिया था। साथ ही तमिलनाडु के कैन्नूर निवासी सुबरय्या (87) की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग को मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चार सदस्यों की समिति को गठित कर दिया है। जांच समिति में डॉ. आनंद द्विवेदी, डॉ. डीएस गुप्ता,, डॉ. गोकुल प्रसाद, डॉ. अरुण उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। जांच समिति दो दिन के भीतर ही जांच को पूरा रिपोर्ट को तैयार करेगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बलबीर कृष्ण गुप्ता ने बताया कि चार चिकित्सकों की जांच समिति को गठित कर दिया गया है। मरीजों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही भर्ती दौरान मृत्यु होने वाले मरीज की भर्ती फाइल पर अध्ययन कर जांच रिपोर्ट को तैयार करेंगे। दो दिन के भीतर ही रिपोर्ट को तैयार किया जाएगा।