{"_id":"5d02b557bdec226ddd491dae","slug":"156045857317-dehat-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबीना में मारपीट के दौरान चली गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बबीना में मारपीट के दौरान चली गोली
विज्ञापन
मारपीट के दौरान चली गोली, रिपोर्ट
बबीना। बबीना के ग्राम रसोई में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान गोली चलाई गई जिस पर बबीना थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बुधवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया मामले में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर जान से मारने का आरोप लगाया गया है। बबीना के ग्राम रसोई निवासी राजीव यादव ने बबीना थाने में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसके गांव के ही दो लोगों ने वाद विवाद में उन पर गोलियां चलाई एवं जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तहरीर पर बबीना थाने में रामेश्वर यादव उल्ली एवं अभिषेक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट के मामले में बबीना पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने की बात कही है।
बबीना थाना अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया था मुख्य आरोपी रामेश्वर को गिरफ्त में लेकर जेल भेज दिया गया है।