फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पेड़ से लटके मिले युवक की मौत सवालों के घेरे में

पेड़ से लटके मिले युवक की मौत सवालों के घेरे में

Wed, 12 Jun 2019 09:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटके मिले युवक की मौत सवालों के घेरे में
पेड़ से लटके मिले युवक की मौत सवालों के घेरे में
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार की दोपहर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टपरियन के निकट रामजानकी मंदिर के पीछे एक पेड़ से लटके पाए गए राजीव की मौत को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का मानना है कि राजीव की हत्या की गई। उन्होंने इस मामले में राजीव के शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। उनकी मांग मान ली गई। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

थाना प्रेमनगर के हंसारी के टपरियन निवासी कमलेश रजक दर्जी का काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा राजीव (24) उनके साथ काम में हाथ बंटाता था। कुछ दिन पहले उसने रेलवे के सहायक चालक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। 12 जून को उसका स्वास्थ्य परीक्षण होना था। इसी बीच पांच जून कोे वह अचानक घर से लापता हो गया था। छह को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। मंगलवार की दोपहर टपरियन के निकट रामजानकी मंदिर के पीछे एक पेड़ पर पत्तों के बीच राजीव का शव लटका मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी थी। घटना से परिजन आक्रोशित हो गए। बुधवार सुबह सभी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए, जहां कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्सा नजर आया। सूचना पाते ही एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सदर संग्राम सिंह, प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक हरीनाथ सिंह, बड़ागांव प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय, सदर बाजार थानाध्यक्ष सरोत्तम सिंह दलबल के साथ मौके पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनोें का आरोप था कि हत्या कर शव लटकाया गया है। इस पर अधिकारियोें ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजन पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग पर भी अड़े थे, जिसके बाद पुलिस अधिकारियोें के निर्देश के बाद डा. डीके राय और डा. लक्ष्मी राजपूत का पैनल बनाकर पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद परिजन माने। सीओ सदर संग्राम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed