फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बड़ागांव थाना प्रभारी पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

बड़ागांव थाना प्रभारी पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

Sat, 08 Jun 2019 10:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
बड़ागांव थाना प्रभारी पर गिरी गाज, लाइन हाजिर
बड़ागांव थाना प्रभारी पर गिरी गाज, लाइन हाजिर
विज्ञापन

झांसी। झांसी-कानपुर राजमार्ग पर शुक्रवार की रात शव रखकर जाम लगाकर बवाल करने के मामले में लापरवाही बरतने वाले बड़ागांव थानाध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस प्रकरण में पुलिस ने नौ नामजद और सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अज्ञात लोगों की पहचान उजागर करने के लिए वीडियो फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
शुक्रवार की रात बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोरामछिया स्थित खदान में काम करते समय अचानक ब्लास्ट होने से मजदूरी कर रहे मिथुन (25) व राजीव (20) की मौके पर ही मौत हो थी। इस घटना के बाद शुक्रवार की रात मृत मजदूरों के परिजन व ग्रामीण 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग को लेकर झांसी-कानपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। सभी ने बवाल के बाद हंगामा कर वाहनों में तोड़फोड़ कर पुलिस पर पथराव कर दिया था, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने किस तरह लाठी फटकार कर भीड़ को तितर-बितर कर खदेड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस ने धानी गांव निवासी रविशंकर, देवेंद्र, छपरा गांव निवासी राहुल, शिवपुरी अंतर्गत करैरा के काली पहाड़ी निवासी कामता प्रसाद, पुष्पेंद्र, थाना बड़ागांव के मझपटिया निवासी रामगोपाल अहिरवार, थाना मोंठ के कुम्हर्रा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार, थाना बड़ागांव के बचावली निवासी दीपक और छपरा गांव निवासी मनीष कुशवाहा समेत सौ अज्ञात पर संगीन धाराओें में एफआईआर दर्ज कर ली। शनिवार की सुबह पुलिस ने इस मामले में नामजद आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात सौ लोगों की पहचान के लिए कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इन सभी की पहचान उजागर कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इस पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने के मामले में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बड़ागांव प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।


थानेदारों को किया इधर से उधर
शनिवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बरुआसागर प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र प्रताप सिंह को टहरौली थाना प्रभारी, टहरौली थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार को अपराध शाखा, निरीक्षक बृृजनेश कुमार को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक थाना बरुआसागर, पुलिस लाइन से महिला निरीक्षक पूनम शर्मा को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, थानाध्यक्ष पूंछ के उपनिरीक्षक अवध नारायण पांडेय को थानाध्यक्ष बड़ागांव, चौैकी प्रभारी बड़ागांव गेट उपनिरीक्षक परमेंद्र सिंह को कार्यवाहक थानाध्यक्ष सदर बाजार, निरीक्षक अनूप कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी डायल 100 और उपनिरीक्षक संजीव सिंह जादौन को थाना मऊरानीपुर से चौकी प्रभारी बड़ागांव गेट तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed