फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   25 को भाजपा की जनसभा

25 को भाजपा की जनसभा

Sat, 25 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
25 को भाजपा की जनसभा
नौकरी के नाम पर वसूली मोटी रकम
विज्ञापन

मोंठ। कस्बा मोंठ के एक स्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। शासन से अनुदान मिलने की बात कहकर करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। स्कूल संचालक ने लोगों को गुमराह किया कि उसका स्कूल शासन से अनुदान पर आ गया है और उसे अध्यापक एवं चपरासी की आवश्यकता है। संचालक की बातों में आकर लोगों ने संचालक से संपर्क किया। संचालक ने नौकरी के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूल की और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। कुछ समय बीत जाने के बाद लोगों ने संचालक से संपर्क किया तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ठगी के शिकार लोगों ने संचालक से कई बार मुलाकात की तो उन्हें बताया गया कि नौकरी की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही नौकरी दे दी जाएगी, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद नौकरी नहीं मिली तो लोगों को शक हुआ कि वे लोग ठगी का शिकार हो गये हैं। स्कूल संचालक के बारे में जानकारी निकाली तो वह फर्जी निकला। ठगी के शिकार एक दर्जन से अधिक लोगों ने शुक्रवार को देर शाम करीब सात बजे मोंठ पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र पर झांसी के शैलेंद्र सिंह, पंकज कुशवाहा, जानकी प्रसाद, सुनील झां, दीपेंद्र कुमार, राजेश कुशवाहा निवासी छपरा, उमेश उत्तम निवासी ग्राम कुम्हरिया, प्रेमनारायण, अनुराग तोमर, अनिल कुमार कुशवाहा, रविकांत, रोहित राज, अवधेश सिंह, अजीत कुमार, वंदना अरोरा, ग्राम लुधियाई के संजीव कुमार एवं रविंद्र कुमार आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed