फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अपहरण कर युवक की मारपीट

अपहरण कर युवक की मारपीट

Mon, 06 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अपहरण कर युवक की मारपीट

विज्ञापन
कार सवारों से युवक को उठाया, मारपीट कर छोड़ा
- हालत गंभीर, मेडिकल कालेज में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना प्रेमनगर के हंसारी स्थित पीएसी राजगढ़ में कार सवार युवकों ने रविवार की शाम को एक युवक को जबरन कार में डाल कर उठा ले गए और उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे मोहल्ला खुशीपुरा में फेंककर भाग गए। युवक की हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है। युवक को क्यों उठाया और मारपीट क्यों की गई, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

राजगढ़ निवासी चंदन अहिरवार रविवार की शाम सात बजे घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार से आई और चंदन के पास रुकी। कार से उतरे युवकों ने चंदन को जबरन उठाया और कार में डाल कर ले गए। आसपास वालों से यह माजरा देखा तो चंदन के अपहरण की आशंका जताते हुए परिवार वालों ने सूचना दी। परिजनों से पुलिस को सूचना दी। उधर, कार सवार युवक मोहल्ला खुशीपुरा में चंदन अहिरवार को मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में गाड़ी से पटककर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और चंदन को उठाकर मेडिकल कालेज ले गए। चंदन ने बताया कि कार सवारों से उसके साथ मारपीट की, लेकिन मारपीट क्यों की, इस बारे में वह कुछ नहीं बता पाया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed