{"_id":"5b7f056f42c7924655336408","slug":"11535051119-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम-ठगी के मुख्य आरोपी को भेजा जेल-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम-ठगी के मुख्य आरोपी को भेजा जेल-City
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ठगी के मुख्य आरोपी को भेजा जेल
- नौकरी के नाम पर युवा बेरोजगारों से की थी वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना नबाबाद पुलिस ने युवाओं से ठगी करने वाले आरोपी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवा बेरोजगारों से वसूली की थी। पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल कर रही थी।
इलाइट चौराहा के पास कार्यालय खोलने वाली एक संस्था ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के सपने दिखाकर पैसे हड़प लिए थे। कुछ युवाओं को संस्था ने अपने ही कार्यालय में नौकरी दे दी थी। लेकिन, कुछ समय बीतने के बाद जब वेतन नहीं मिला तो युवकों ने हंगामा किया था। जिसके बाद कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर पर रिपोर्ट दर्ज पड़ताल शुरू कर दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। रकम जाने और नौकरी नहीं मिलने वाले युवा बेरोजगारों ने कई बार हंगामा भी किया था। इसी बीच एकत्रित युवाओं ने जिलाधिकारी व कमिश्नरी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर रुपये वापस दिलाने की मांग की थी। जिस पर अफसरों ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार की शाम आरोपी चंद्रशेखर के नौ नंबर से निकलने की सूचना युवकों को मिली थी। जिस पर युवकों ने गाड़ी रोककर रुपयों की मांग करते हुए हंगामा कर दिया था। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस ने पहुंचकर चंद्रशेखर को हिरासत में लिया था। जहां देर रात उसे थाना नवाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। बृहस्पतिवार को नवाबाद पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया।