फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- फेल होने पर छात्र ने जहर खाकर दी जान-City

क्राइम- फेल होने पर छात्र ने जहर खाकर दी जान-City

Mon, 04 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम- फेल होने पर छात्र ने जहर खाकर दी जान-City
फेल होने से दुखी छात्र ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

झांसी। बीएससी में फेल होने से दुखी एक छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। युवक को गंभीरावस्था में परिजनों ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ग्राम जिरकटी थाना जरिया हमीरपुर निवासी अक्षय (18) की मां की बचपन में ही आग से जलकर मौत हो गई थी। अक्षय ने पिता पर मां को जलाने का आरोप लगाया था। इसे लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उरई के राजेंद्र नगर में रहने वाले उसके मामा वीरेंद्र चतुर्वेदी उसे अपने साथ ले आए थे। जबकि, उसकी बड़ी बहन पिता के पास ही रह रही थी।
विज्ञापन

अक्षय पढ़ाई करने के लिए कानपुर चला गया। इंटर तक की पढ़ाई उसने कानपुर में ही की। इंटर में पास होने के बाद वह पुन: उरई आ गया। इसके बाद उरई में ही बीएससी की पढ़ाई करने लगा। इस साल उसने बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी। फेल होने पर वह घबरा गया और उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए उरई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed