{"_id":"5a045da24f1c1b7a548bbd93","slug":"11510235554-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा तस्कर न्यूज-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा तस्कर न्यूज-City
Updated Thu, 09 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ध्यानार्थ
---------------
फोटो
====
असलहा तस्कर गिरोह से जुड़ा है सलमान
सब हेड: कोतवाली क्षेत्र से बुधवार को पकड़कर ले गई थी दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस
क्रासर
साथी के साथ मिलकर दिल्ली में करता है पिस्टल व तमंचे की सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुधवार को कोतवाली क्षेत्र से सलमान को कार में डालकर अपहृत करके ले जाने के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है। सलमान पर दिल्ली में असलहा तस्कर गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। उसे दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस पकड़कर ले गई थी। पुलिस के अनुसार वह अपने साथी के साथ मिलकर पिस्टल व तमंचे की सप्लाई करता है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तलैया में रहने वाला सलमान खान को बुधवार की शाम चार पहिया वाहन में सवार कुछ युवक उठा ले गए थे। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया था कि जो लोग सलमान को उठा ले गए थे वह अपने साथ रायफल भी लिए थे। पुलिस ने अफसरों को भी घटना की जानकारी दी थी। अभी कोतवाली पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी, तभी पता चला कि दिल्ली की स्पेशल सेल उसे उठाकर अपने साथ ले गई है। दिल्ली पुलिस से जानकारी पर पता चला कि सलमान बुरहानपुर क्षेत्र मेें रहने वाले अपने साथी के मिलकर दिल्ली में अवैध हथियार सप्लाई करता था। कुछ दिन पहले सलमान का साथी पिस्टलें देने गया था। इसी बीच स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। जहां उससे पूछताछ के बाद सलमान का नाम सामने आया था।
दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस सलमान से पूछताछ में जुटी हुई है। पता चला है कि सलमान दिल्ली के रहने वाले एक गिरोह के संपर्क में था और अपने साथी के साथ मिलकर दोनों गैंग को पिस्टल व तमंचे उपलब्ध कराते थे।
विज्ञापन
तीन दिन से डेरा डाले थी टीम
सलमान को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार उस पर नजर बनाए हुई थी। पुलिस को यह भी जानकारी थी कि सलमान कालीबाड़ी में ट्यूशन पढ़ाने जाता था। पुलिस घर से लेकर उसके आने-जाने की गतिविधियों को देख रही थी। बुधवार को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने के बाद पुलिस उसे उठाकर अपने साथ दिल्ली ले आई।
दिल्ली जाएगी कोतवाली पुलिस
अवैध हथियारों की सप्लाई में सलमान का नाम आने के बाद कोतवाली पुलिस भी सतर्क हो गई है। कोतवाली पुलिस भी दिल्ली जाकर आरोपी सलमान से पूछताछ कर सकती है। पता चला है कि दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कुछ नाम भी सामन आए हैं, जो झांसी से संबंध रखते हैं। ऐसे में कोतवाली पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि आखिर वह कौन शख्स हैं जो झांसी से अवैध कारोबार को धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं।