{"_id":"65e776c1ecc00cbe740154b6","slug":"cricket-bundelkhand-academy-defeated-rising-xi-jhansi-news-c-360-1-jh11003-104186-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : बुंदेलखंड अकादमी ने राइजिंग इलेवन को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : बुंदेलखंड अकादमी ने राइजिंग इलेवन को दी शिकस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। खेल निदेशालय के निर्देशानुसार मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिला स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुंदेलखंड अकादमी ने दस रनों से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ क्रिकेटर बृजेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुंदेलखंड अकादमी टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 195 रनों का विशाल स्कोर बनाया। बुंदेलखंड क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए संदीप प्रजापति ने 78 गेंदों पर 131 रनों की नाबाद पारी खेली। अमन गौतम ने 23, गौरव ने नाबाद 18 रन बनाए। राइजिंग इलेवन की ओर से गेंदबाज अनुराग ने दो, राम यादव, प्रिंस व शुभम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग इलेवन 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी करते हुए अनमोल ने 97, अमरदीप ने 24 व शिवम ने 22 रन बनाए। बुंदेलखंड अकादमी की ओर से गेंदबाज गौरव व संदीप प्रजापति ने दो-दो, योगेश व सैफ ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। संदीप प्रजापति को मेन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर सुषमा कुमारी, सुनीता तिवारी, वहीद खान, विकास उपाध्याय, नेहा कुशवाहा मौजूद रहे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने आभार व्यक्त किया।