फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   crakers blow more than 5 crore

शहर वासियों ने तीन दिन ही फूंक दिए पांच करोड़ से अधिक के पटाखे

Sat, 14 Nov 2020 10:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
crakers blow more than 5 crore
दीपावली पर आतिशबाजी की छटा से आसमान रंग बिंरगी छटा से जगमगागया। अमर उजाला
झांसी। सामाजिक व धार्मिक संगठनों की अपील के बावजूद दिवाली पर शहर वासियों ने पटाखे फोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शनिवार को शाम से शुरू हुआ पटाखों का शोर देर रात तक जारी रहा। अनुमान के अनुसार शहर वासियों ने पांच करोड़ रुपये से अधिक के पटाखे चलाए।
विज्ञापन

महानगर में मुक्ताकाशी मंच के पास स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड, सीपरी बाजार स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के सामने, प्रेमनगर स्थित सेंट ज्यूड्स स्कूल के मैदान में, सदर बाजार स्थित झांसी क्लब के खुले मैदान में, हंसारी स्थित सारंध्रा नगर में हनुमान मंदिर के पास, राजगढ़ में हनुमान मंदिर के पास खाली स्थान में व बिजौली क्षेत्र के ग्राम सैंयर चौराहे के पास अस्थायी पटाखों की दुकानों को तीन दिन के लिए सजाया गया था। शहर में अस्थाई बाजार के लगते ही पहले व दूसरे दिन कम ही लोगों ने पटाखों की खरीदारी की। लेकिन शनिवार को दीपावली का उत्सव मनाने के लिए लोगों ने पटाखा बाजारों का रुख किया। जिसके चलते देर रात तक लोगों की काफी भीड़ जमा रही। पटाखा बाजारों में बिक्री का आलम यह रहा कि रात होते-होते अधिकतर दुकानों में पटाखों की कमी देखी जाने लगी।
विज्ञापन

अनार व राकेट के साथ फुलझड़ी की जमकर हुई बिक्री
इस बार दिवाली पर अनार, राकेट व फुलझड़ी लोगों की पहली पसंद रही। इसके साथ ही छोटे व बड़ेे बमों की भी काफी मांग रही। दुकानदारों के मुताबिक हर साल की तरह इस साल भी फुलझड़ी की अधिक बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने चलाए अनार और चर्खी
बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। राकेट, बम, महताब, फुलझड़ी के साथ अनार और चर्खी की खरीदारी की। पूजा कार्यक्रम समाप्त होते ही बच्चों ने आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया।

सोशल मीडिया पर हुआ बधाई संदेश का आदान प्रदान
खुशियों के त्योहार के मौके पर सोशल मीडिया पर जमकर संदेशों का आदान- प्रदान हुआ। सुबह से ही लोगों ने दोस्तों, रिश्तेदारों व दूरदराज के इलाकों में रह रहे लोगों को संदेश भेजकर दिवाली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed