{"_id":"7b7668023b65bc9c29e655302ff74e2b","slug":"cracker-business-clashes-in-the-craft-fair-ground-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राफ्ट मेला ग्राउंड में पटाखा कारोबारियों में तनातनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राफ्ट मेला ग्राउंड में पटाखा कारोबारियों में तनातनी
ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार को क्राफ्ट मेला ग्राउंड में पटाखा बाजार खुलने के साथ ही एक दुकान को लेकर व्यापारियों में तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में कुछ व्यापारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया।
नगर में क्राफ्ट मेला ग्राउंड, झांसी क्लब, सीपरी बाजार नेहरू पार्क व प्रेमनगर गढ़िया फाटक पर सोमवार से तीन दिनों के लिए आतिशबाजी बाजार शुरू हुए हैं। क्राफ्ट मेला ग्राउंड में दुकान खुलने के साथ ही विवाद की स्थिति पैदा हो गई। बाजार में रास्ते के लिए छोड़ी गई जगह पर दुकान बनाने का आसपास के व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी दुकान नहीं खोली।
इस दौरान कुछ व्यापारियों ने आतिशबाजी के थोक कारोबारियों द्वारा पटाखा बाजार में दुकान लगाने का विरोध शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि थोक कारोबारियों ने मनमाने ढंग से प्राइम लोकेशन पर दुकानें सजा ली हैं, जिससे फुटकर विक्रेताओं का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इससे वहां काफी देर तक तनातनी की स्थिति बनी रही। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में कुछ व्यापारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।