फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cow seva,society progress

गो सेवा से ही देश और समाज का उत्थान

Sat, 02 Feb 2019 01:51 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 02 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
cow seva,society progress
purneshwari devi - फोटो : amarujala
गो सेवा ही इस जगत के सभी मनोरथों को पूर्ण करती है। यह सच्ची राष्ट्रभक्ति है और इससे देश व समाज का उत्थान होता है। यह उद्गार गोलाकुआं स्थित मां पूर्णेश्वरी देवी मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शुक्रवार को कथा व्यास माधुरी मधु पाठक ने प्रकट किए।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है, जो हजार जन्मों के बाद प्राप्त होता है। इसे व्यर्थ नहीं जाने दें। इस जीवन को जीव की सेवा में और प्रभु के स्मरण में लगाएं। भारत के सभी धर्म ग्रंथों में दया, सत्य और अहिंसा सर्वोपरि रखा गया है। इससे समाज और राष्ट्र में हमेशा सुख तथा शांति रहती है। प्रगति के पथ खुलते हैं। इसी सत्य की रक्षा के लिए भगवान समय - समय पर अवतार लेते हैं। भगवान राम, कृष्ण सहित सभी अवतारों ने सत्य धर्म की रक्षा कर उसे स्थापित किया। आज सभी मनुष्यों के लिए आवश्यक है कि वह गो माता की सेवा करे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मोहक वर्णन किया। प्रवचन के दौरान मां पूर्णेश्वरी देवी का श्रद्धालुओं ने मनोहारी श्रृंगार किया। इसके बाद महाआरती की गई। भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जीतू सोनी, मनीष नीखरा, धर्म किशोर पाठक, देवेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, राशु, सावित्री आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed