फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Couple murdered in Lalitpur jhansi for Land dispute

झांसी : पैरोल पर चल रहे युवक ने चचेरे भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या की

Sun, 05 Jan 2020 05:02 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 05 Jan 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Couple murdered in Lalitpur jhansi for Land dispute
shoot - फोटो : amar ujala
ललितपुर। रविवार की सुबह सिविल लाइन क्षेत्र में हत्या के मामले में एक माह से पैरोल पर चल रहे युवक ने साथ में ही पैरोल पर आए अपने चचेरे भाई और उसकी पत्नी की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। भतीजे को भी मारने की कोशिश की गई। पुलिस का कहना है कि हत्या में नामजद युवक और मरने वाला उसका चचेरा भाई दोनों ही एक माह पहले पैरोल पर छूटकर आए थे। पांच जनवरी को पैरोल की अवधि खत्म हो रही थी और दोनों को आगरा जेल जाना था। सुबह के वक्त दोनों में विवाद हुआ और दंपती की हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के पुत्र अश्विनी ने चाचा भरत, उसकी पत्नी नीता, मां रंजना व भाभी रामदेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने भरत व नीता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दंपती के सनसनीखेज कत्ल की यह वारदात सुबह को सात बजे की है। एसएसपी ललितपुर कैप्टन मिर्जा मंजर बेग ने बताया कि रामआसरे (45) पुत्र छोटेलाल का घर सिविल लाइन क्षेत्र में है। रामआसरे और उसका चचेरा भाई भरत को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास हो चुकी है और दोनों एक माह की पैरोल पर थे। 5 जनवरी को पैरोल की अवधि खत्म हो रही थी और दोनों को आगरा जेल वापस जाना था। सुबह के वक्त भरत अपने चचेरे भाई रामआसरे के घर पहुंचा और यहां किसी बात पर विवाद हो गया। अब तक की पड़ताल में जो पता चला है उसके मुताबिक आगरा जेल वापस जाने को लेकर ही दोनों में विवाद हुआ था। भरत वापस नहीं जाना चाहता था। वह रामआसरे पर कहीं भाग चलने का दबाव बना रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि भरत ने तमंचा निकालकर रामआसरे की गोली मारकर हत्या कर दी। पति को खून से लथपथ देख सुनीता (40) ने शोर मचाया तो भरत ने उसे भी गोली मार दी।
विज्ञापन


दंपती की हत्या करने के बाद बारह साल के बेटे अश्वनी के पीछे भी वह दौड़ा लेकिन उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अश्वनी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। इस बीच भरत भागकर थाने पहुंच गया और वहां जाकर सूचना दे दी कि कुछ लोगों ने उसके चचेरे भाई रामआसरे और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची जहां रामआसरे के बेटे अश्वनी ने पुलिस को पूरी घटना बता दी। बाद में पुलिस पूछताछ में भरत ने भी घटना कबूल कर ली। बताया जाता है रामआसरे और भरत को वर्ष 2006 में  ग्राम मदनपुर निवासी रवींद्र पुत्र महेंद्र सिंह की हत्या में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। दोनों एक माह पूर्व आगरा जेल से पैरोल पर घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed