फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Counseling for admission in LLB soon

Jhansi News: एलएलबी में दाखिले के लिए काउंसलिंग जल्द

Mon, 23 Sep 2024 03:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Counseling for admission in LLB soon
बार काउंसिल ने बीकेडी समेत कई कॉलेजों को दी अनुमति, आज तय होगी काउंसलिंग की तारीख
विज्ञापन


बीकेडी प्राचार्य ने विवि प्रशासन को दाखिले की अनुमति के लिए लिखा पत्र

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के कैंपस, संबद्ध राजकीय और स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी में दाखिले की काउंसलिंग जल्द शुरू होगी। कुलसचिव ने काउंसलिंग का मसौदा तैयार कर लिया है, जो सोमवार को कुलपति के सामने तारीख का निर्धारण करने के लिए रखा जाएगा।
बीयू ने एलएलबी समेत कई पाठ्यक्रम में दाखिला के लिए अप्रैल में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए थे। इसके लिए विवि ने 28 जुलाई को प्रवेश परीक्षा कराई और 31 जुलाई को परिणाम जारी कर दिया। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिए मगर एलएलबी में दाखिले के लिए काउंसलिंग नहीं हुई। इसकी वजह बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से क्लीन चिट नहीं मिलना रहा।
विज्ञापन

बीकेडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके राय ने बताया कि काउंसिल ने बीकेडी में 220 सीटों पर दाखिले की अनुमति दे दी है। इसके चलते, बीयू प्रशासन को पत्र लिखकर दाखिले की अनुमति मांगी है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि बीयू कैंपस में संचालित एलएलबी की 240 सीट पर दाखिले के लिए रविवार तक बार काउंसिल से अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीकेडी समेत कुछ स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों को बार काउंसिल से दाखिले की अनुमति मिल गई है। कैंपस में संचालित एलएलबी के लिए अनुमति नहीं मिली है मगर जल्द मिल जाएगी। दाखिले के लिए काउंसलिंग कराने का मसौदा तैयार कर लिया गया है, जो तारीख का निर्धारण करने के लिए कुलपति के सामने रखा जाएगा।


0- यूजी में दाखिले के लिए अब तीन दिन शेष
झांसी। बीयू कैंपस में संचालित यूजी में दाखिला के लिए तीन दिन शेष हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। वहीं, सूत्रों का कहना है कि कई पाठ्यक्रम की 50 फीसदी सीटें खाली हैं।

विवि ने स्नातक में दाखिले के लिए 25 सितंबर अंतिम तिथि तय की है। विवि प्रशासन का कहना है कि इसके बाद तारीख बढ़ाना संभव नहीं होगा क्योंकि परीक्षाएं भी करानी हैं। वहीं, होमसाइंस, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी, बॉटनी, फिजिक्स, सोशल वर्क आदि पाठ्यक्रम की 50 फीसदी सीटों पर दाखिला नहीं हो सका है। इसके लिए, अभी तक विवि प्रशासन दाखिला के लिए तारीख पर तारीख बढ़ाता जा रहा है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि 25 सितंबर के बाद दाखिले की तारीख बढ़ाना संभव नहीं होगा। इसकी वजह परीक्षा से पहले नवप्रवेशितों का पाठ्यक्रम पूरा कराना और समय पर परीक्षाएं कराना है। बाकी फैसला कुलपति से वार्ता के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed