फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Counseling for 96 courses in BU from today

बीयू में 96 कोर्सों की काउंसलिंग आज से

Tue, 02 Aug 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Counseling for 96 courses in BU from today
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और कॉलेजों में संचालित 96 कोर्सों की काउंसलिंग मंगलवार से शुरू हो जाएगी, जो छह अगस्त तक चलेगी। प्रवेश परीक्षा और सीधे प्रवेश वाले कोर्सों की काउंसलिंग छात्र-छात्राएं ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों तरह से करा सकते हैं। फीस जमा करने के बाद रसीद संबंधित विभाग में जमा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बीयू में प्रवेश परीक्षा वाले 32 कोर्सों का एंट्रेंस एग्जाम 20 जुलाई को हो चुका है। वहीं, सीधे प्रवेश वाले 67 कोर्सों में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 31 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। अब इन दोनों तरह के कोर्सों की काउंसलिंग विश्वविद्यालय ने दो से छह अगस्त तक कराने का फैसला लिया है। प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान छात्र-छात्राओं को अपने दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे। प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों में बीपीएड, बीएएलएलबी, एलएलबी को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को साढ़े पांच हजार रुपये जमा करके सीट लॉक करानी पड़ेगी। इसके बाद फीस जमा करनी होगी। सीट लॉक कराने वाला पैसा घटाकर फीस जमा होगी। उन्होंने बताया कि फीस की रसीद छात्र-छात्राओं को अपने-अपने विभागों में जमा करनी पड़ेगी। प्रवेश से संबंधित जानकारी बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed