फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Councillor sets up shop on road, sells goods worth Rs 300 on first day

Jhansi News: पार्षद ने सड़क पर लगाई दुकान, पहले दिन 300 का बिका सामान

Sat, 18 Jul 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 18 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Councillor sets up shop on road, sells goods worth Rs 300 on first day
झांसी। अतिक्रमण के विरोध में वार्ड 59 के पार्षद ने मालिनों के चौराहा पर सड़क पर दुकान लगाई। पहले दिन 300 रुपये का सामान बिका। हालांकि, शुक्रवार को डिवाइडर रेहड़ी-पटरी दुकानदारों ने यहां दुकान नहीं लगाई। उन्हें अंदेशा था कि पार्षद की ओर से दुकान लगाने का एलान करने के बाद यहां अतिक्रमण रोधी दस्ता कार्रवाई करने के लिए आएगा।
विज्ञापन

बड़ाबाजार के पार्षद संजीव गुप्ता ने सोमवार को आमंत्रण पत्र बांटकर 17 जुलाई को पार्षद कलेक्शन नाम से सड़क पर दुकान खोलने का एलान किया था। शुक्रवार को पार्षद ने दोपहर एक बजे सड़क पर तीन मेज लगाकर दुकान लगा ली और फल-सब्जी, कपड़े, बर्तन से लेकर जूते-चप्पल तक की बिक्री शुरू कर दी। पार्षद ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक बिक्री करने पर 300 रुपये का सामान लोगों ने खरीदा है। हालांकि, शुक्रवार को किसी रेहड़ी-पटरी दुकानदार ने फुटपाथ पर दुकान नहीं लगाई। अगर भविष्य में फुटपाथ या सड़क पर रेहड़ी-पटरी या ठेले वाले दुकान लगाते हैं तो वो भी सड़क पर फिर से दुकान लगाएंगे। अगर नगर निगम की टीम आती है तो दुकान हटा लेंगे। टीम के वापस जाते ही फिर दुकान लगा लेंगे। इस दौरान पार्षद अरविंद खटीक, सतेंद्र पुरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अक्सर लगता जाम, आवागमन में होती परेशानी
बड़ाबाजार से मालिनों के चौराहा तक जबरदस्त अतिक्रमण है। यहां सड़क की दोनों ओर तो ठेले वाले खड़े ही रहते हैं। डिवाइडर के बीचों बीच रेहड़ी पटरी दुकानदार कब्जा जमाए रहते हैं। ऐसे में यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। दूसरी तरफ, वाहन चालकों को आवागमन में बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम की टीम रोजाना अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करती है। बड़ाबाजार में भी कई बार अतिक्रमण हटवाया जा चुका है। अब फिर से अभियान चलाकर यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। - राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed