फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Couldn't read after girlfriend's deception, please pass it, it's a matter of respect

गर्लफ्रेंड के धोखे के बाद पढ़ नहीं पाए, पास कर दो प्लीज मामला इज्जत का है

Mon, 02 May 2022 09:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Couldn't read after girlfriend's deception, please pass it, it's a matter of respect
झांसी। प्रयागराज बोर्ड के मूल्यांकन में परीक्षकों को कॉपियों में कई प्रकार के अजीबोगरीब संदेश पढ़ने को मिल रहे हैं। कई कॉपियों में 100, 200, 500 के नोट नंबर बढ़ाने के लिए निकल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बच्चों ने कॉपियों में परीक्षकों के लिए तरह तरह के मेसेज भी लिख रहे हैं। कोई खुद को गरीब बता रहा है तो किसी ने कहा है कि अगर वह फेल हो गया तो आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों ने बताया कि एक लड़की ने कॉपी में लिखा है कि प्लीज मुझे पास कर देना, अगर मैं फेल हो गई तो घरवाले मेरी शादी करवा देंगे। वहीं एक शिक्षक ने बताया कि एक लड़के ने दो पेज में अपनी नाकाम प्रेम कहानी के बारे में बताते हुए लिखा है कि गर्लफ्रेंड के धोखा देने के बाद मैं बहुत कोशिश के बाद भी पढ़ नहीं पाया था। प्लीज पास कर देना, वरना वो मुझ पर बहुत हंसेगी। वहीं एक छात्र ने लिखा है कि मेरे मां-पापा के पास मुझे पढ़ाने का पैसा नहीं था, मुझे मेरे नाना-नानी पढ़ा रहे हैं। कृपया मुझे फेल न करें, वरना नाना-नानी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। कई कॉपियों में पास करने और नंबर बढ़ाने के लिए फोन नंबर और 100, 200, 500 के नोट भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed