{"_id":"5f1f26728ebc3e9f5f483e7c","slug":"corp-primium-money-increase-jhansi-news-jhs172529747","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान, अरहर, उड़द, मूंगफली समेत कई फसलों के प्रीमियम में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान, अरहर, उड़द, मूंगफली समेत कई फसलों के प्रीमियम में इजाफा
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
corp primium money increase
Link Copied
झांसी। लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित किसानों को इस बार प्रधानमंत्री फसल बीमा की सुरक्षा पाने के लिए अधिक प्रीमियम का भुगतान करना होगा। केंद्र सरकार ने इस बार बीमा योजना के प्रावधानों में कई बदलाव कर दिए जिससे प्रीमियम राशि में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
फसल को मौसमी नुकसान से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की थी। योजना में शामिल होने के लिए किसानों को रबी एवं खरीफ फसल की लागत का कुल दो फीसद प्रीमियम देना होता है जबकि शेष प्रीमियम केंद्र एवं राज्य सरकार वहन करती है। अभी तक प्रीमियम फसल की लागत पर तय होता था लेकिन, इस बार सरकार ने इसे बदलकर प्रीमियम को उपज के आधार पर कर दिया। इससे किसानों को होने वाला भुगतान तो बढ़ जाएगा लेकिन, उनको प्रीमियम भी अधिक चुकाना होगा। झांसी के लिए अधिकृत बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड की तयशुदा दरों के मुताबिक इस बार धान का 50649 रुपये प्रीमियम तय हुआ। किसानों को इसके दो प्रतिशत के तौर पर 1013 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से चुकाना होगा जबकि पिछली बार 50460 रुपये प्रीमियम पर 1009 रुपये प्रति हेक्टेयर चुकाए थे। अरहर के लिए 882 रुपये चुकाने होंगे जबकि पिछली दफे 583 रुपये देने पड़े थे। इसी तरह उर्द के लिए 438 रुपये एवं मूंगफली के 46095 रुपये प्रीमियम में 922 रुपये किसानों को चुकाने होंगे। उप निदेशक कृषि कमल कटियार के मुताबिक इस बार से केंद्र सरकार की ओर से योजना में बदलाव किया गया है। नए प्रावधान के मुताबिक इसे लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।