फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona vaccination first step complete

कोरोना वैक्सीन : पहले चरण का टीकाकरण हुआ पूरा

Fri, 05 Feb 2021 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination first step complete
झांसी। बृहस्पतिवार को पहले चरण के टीकारण का कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार से दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रतिरक्षित किया जाएगा। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. एस के कुलश्रेष्ठ ने आज अपना टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद उन्होने कहा कि मैंने आज टीकाकरण कराया और मैं इस टीके से पूरी तरह स्वस्थ्य हूं। 5 फरवरी से टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होने वाला है। मैं सभी से अपील करता हूँ कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। अपनी बारी आने पर इसको जरूर लगवाएं। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि कोविड के समय में स्वास्थ्य कर्मचारी ही प्रथम सहायक के रूप में कार्य कर रहा है। ऐसे में इनको वैक्सीन लगना जरूरी है। मैं भी अपनी बारी का इंतजार कर रहा था और आज मौका मिलने पर मैंने वैक्सीन लगवायी।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि टीका कब लग गया मुझे पता ही नहीं चला और किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि जिनके पास टीका लगवाने से संबधित मोबाइल पर संदेश पहुंच रहे हैं वह संबंधित केंद्र पर टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर 101 पर लगा टीका
जनपद में स्वास्थ्य पर मीडिया एडवोकेसी के लिए कार्य कर रही संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च की मंडल प्रमुख सोनम राठौर ने भी आज टीकाकरण कराया। उनका 101वां नंबर था। वह बताती हैं कि एडवोकेसी करने के समय अक्सर लोग उनसे टीकाकरण के बारे में पूछते थे। अब खुद टीका लगवाकर वह लोगों को और बेहतर तरीके से बता पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed