{"_id":"5ef63fad8ebc3e42f95f1630","slug":"corona-not-control-in-jhansi-one-more-dead-jhansi-news-jhs1700533126","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बेकाबू हो रहा कोरोना, एक और मौत, 12 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बेकाबू हो रहा कोरोना, एक और मौत, 12 संक्रमित
Sat, 27 Jun 2020 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। बड़ाबाजार की रहने वाली महिला की भी कोरोना से मौत हो गई है। इस तरह झांसी में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। 12 नए पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 134 पहुंच गया है।
विज्ञापन
महिला एक सप्ताह पहले ग्वालियर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई हुई थीं। लौटने के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और बुखार आया। उनको कोविड अस्पताल में भर्ती के बाद जांच कराई गई। रिपोर्ट में वह पॉजिटिव आईं।
विज्ञापन
शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा हजरयाना सैय्यद बाबा गली में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें मां-बेटी के अलावा 57 वर्षीय महिला भी शामिल हैं। वहीं, सीपरी बाजार के अत्रि गार्डन निवासी रेलवे कर्मचारी का बेटा, परियोजना निदेशक डीआरडीए के कोरोना पॉजिटिव मिल चुके सराय मुहल्ला निवासी ड्राइवर की पत्नी और बेटे में भी संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन
अलीगोल खिड़की का 28 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। गोपाल की बगिया से भी कोरोना वायरस का केस सामने आया है। इसके अलावा सीपरी बाजार की एक समाजसेवी और सेवानिवृत्त शिक्षिका भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बताया गया कि शिक्षिका के संपर्क में कई अधिकारी व उनके परिजन भी आए हैं। ऐसे में उनके भी सैंपल लिए जा सकते हैं।
ट्रू नेट जांच में भी तीन पॉजिटिव मिले
ट्रू नेट जांच में तीन लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सागर गेट निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ट्रू नेट जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा डरूभौंडेला निवासी एक व्यक्ति और कुम्हार का कुआं निवासी 38 वर्षीय युवक भी ट्रू नेट जांच में संक्रमित मिले हैं।