फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona ki jaanch hui to wo positive nikla

बच्चे को लाए थे गले में फंसा सिक्का निकलवाने, कोरोना की जांच हुई तो वह पॉजिटिव निकला

Mon, 12 Apr 2021 08:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
corona ki jaanch hui to wo positive nikla
झांसी। परिजन आए तो थे बच्चे के गले में फंसा सिक्का निकलवाने मगर पर्चा बनते समय कोरोना की जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इमरजेंसी हालात देखते हुए डॉक्टरों ने भी बच्चे के ऑपरेशन में देरी नहीं की। कोविड आईसीयू में ले जाकर उसके गले में फंसा सिक्का निकाल दिया। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन

मऊरानीपुर के रहने वाले अरुण के सात साल के बेटे सागर ने खेलते-खेलते मुंह में पांच का सिक्का निगल लिया था। इसकी जानकारी होने पर परिजन घबरा गए। बच्चे को खानपान में भी तकलीफ होने लगी। साथ ही बेचैनी भी शुरू हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पर पर्चा बनाते समय कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देखकर कोविड अस्पताल में भर्ती कर तत्काल उपचार शुरू कर दिया। बच्चे का एक्सरे कराया गया तो जांच में गले में सिक्का फंसा हुआ दिख गया। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करने का फैसला लिया। चिकित्सकों ने कोविड आईसीयू में बच्चे की सर्जरी कर सिक्का निकाल लिया। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि बच्चा कोरोना संक्रमित होने के बाद भी चिकित्सकों ने इमरजेंसी हालातों में तत्काल बच्चे की सर्जरी की है। ऑपरेशन सफल रहा है। अब बच्चे को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है। वह सबकुछ खा-पी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed