{"_id":"60abf5258ebc3e751e1c74bd","slug":"corona-ke-9-marijo-ki-sanse-thami-78-naye-sankrmit-mile-jhansi-news-jhs1955783134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नौ मरीजों की सांसें थमीं, 78 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नौ मरीजों की सांसें थमीं, 78 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को कोरोना से नौ संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि, 78 नए मरीज सामने आए। इसके अलावा 294 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जिससे जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 95.07 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
सोमवार को जिले में कोरोना के 5,636 नमूनों की जांच हुई। इनमें 2655 आरटीपीसीआर, 14 ट्रूनेट तथा 2967 एंटीजन टेस्ट हुए इनमें से 78 में महामारी का संक्रमण पाया गया। इसके अलावा नौ संक्रमितों की सांसों की डोर भी टूट गई। मरने वालों में चित्रा चौराहे के पास का 45 साल का एक युवक, बिजौली की 59 वर्षीय महिला, लहरगिर्द का 28 वर्षीय युवक, लहरगिर्द की 70 वर्षीय वृद्धा, लखनऊ निवासी 52 वर्षीय एक व्यक्ति, आर्य कन्या स्कूल के पास का 52 वर्षीय व्यक्ति, ईसाईटोले के 70 वर्षीय बुजुर्ग, पिछोर की 40 वर्षीय महिला तथा नंदनपुरा की 62 वर्षीय महिला शामिल है।
इसके अलावा 294 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें से 205 को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जबकि 89 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। विदित हो कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला 27 अप्रैल 2020 को सामने आया था। अब तक जिले में 36,032 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 34,256 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 1,235 सक्रिय संक्रमित हैं। जबकि, इस अवधि में कोरोना से 541 संक्रमितों की जान चुकी है।