{"_id":"5ea346038ebc3e90644a3e0a","slug":"corona-afraid-jhansi-news-jhs1652781112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड के बांदा में मंडरा रहा कोरोना संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड के बांदा में मंडरा रहा कोरोना संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
corona afraid
झांसी। उत्तर प्रदेश के हिस्से में आने वाले बुंदेलखंड के सात जिलों में से छह कोरोना मुक्त बने हुए हैं। लेकिन, चित्रकूट मंडल के बांदा में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर तीन पर पहुंच गई है। हालांकि, पहले मिले दो मरीजों में से एक स्वस्थ हो चुका है, दूसरे की हालत में भी सुधार है। लेकिन, नया मरीज सामने आने से एक बार फिर चुनौती खड़ी हो गई है।
झांसी मंडल के तीन जिले झांसी, ललितपुर और जालौन अभी कोरोना मुक्त बने हुए हैं। जबकि, चित्रकूट मंडल के चार जिलों में से हमीरपुर, महोबा व चित्रकूट मेें भी अब तक कोरोना का एक भी केस नहीं पाया गया है, लेकिन बांदा इस मामले में अपवाद बना हुआ है। एक पखवाड़े पहले बांदा में कोरोना के दो मरीज सामने आए थे। इनमें से एक स्वस्थ हो चुका है। जबकि, दूसरे मरीज का इलाज जारी है। उसकी हालत में भी सुधार बताया जा रहा है। लेकिन, हाल ही में अभी एक नया मरीज सामने आने से चिंता बढ़ गई है। नया मरीज सोलह वर्ष का है, जो मुंबई से अपने सात - आठ साथियों के साथ तिंदवारी विधानसभा के अपने पैतृक ग्राम में पहुंचा था। यह लड़का मुंबई में चाय बेचने का काम करता था। लक्षण पाए जाने पर इसकी जांच की गई, जिसमें कोरोना पॉसिटिव पाया गया। उसका इलाज जारी है। गनीमत ये रही कि साथ आए उसके सभी साथियों का सैंपल नेगेटिव आया है।
ग्रामीणों की जागरूकता से हुआ बचाव
झांसी। बांदा में ग्रामीणों की जागरूकता ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की दिशा में बड़ी भूमिका अदा की है। तिंदवारी विधानसभा के जिस गांव में लड़का कोरोना संक्रमित पाया गया है, वहां उसके साथ मुंबई से सात - आठ साथी और आए थे। ग्रामीणों ने सभी को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया था। उन्हें गांव के बाहर बने शेल्टर होम में रुकवा दिया था। इसकी सूचना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दे दी थी। टीम ने पहुंचकर सभी की जांच की, जिसमें एक लड़का संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
बांदा में पहले दो मरीज पाए गए थे, जिनमें से एक स्वस्थ हो चुका है, जबकि दूसरे की हालत में भी सुधार है। हाल ही में अभी मुंबई से आए एक सोलह साल के लड़के में कोरोना का संक्रमण पाया गया है, जिसका इलाज जारी है। अन्य सभी जनपद कोरोना मुक्त बने हुए हैं। मंडल को कोरोना मुक्त करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
- गौरव दयाल, मंडलायुक्त - चित्रकूट मंडल