फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona virus case found: searching of 150 people intensified

कोरोना: संदिग्ध मरीज के संपर्क में आए थे करीब 150 लोग, तलाश तेज

Sat, 14 Mar 2020 01:45 AM IST
झांसी ब्यूरो झांसी ब्यूरो
झांसी ब्यूरो Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
corona virus case found: searching of 150 people intensified
झांसी के मेडिकल कॉलेज का आकस्मिक विभाग

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना के संदिग्ध मरीज के जाने-अनजाने संपर्क में आए 150 से अधिक लोगों को तलाश किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को डर है कि इन लोगों में भी संक्रमण न फैल जाए। मेडिकल कॉलेज ने जांच करने वाले डॉक्टरों की निगरानी भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के पहले संदिग्ध मरीज के मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने से हड़कंप की स्थिति है। आइसोलेशन वार्ड में अलग रखकर उसका इलाज किया जा रहा है। चूंकि, यह वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज से दूसरे लोगों में यह वायरस फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन


बताया गया कि ये मरीज 10 मार्च को झांसी आने के बाद खांसी, जुकाम, बुखार होने पर एक निजी अस्पताल पहुंचा था। यहां पर उसने डॉक्टर को दिखाने के लिए नंबर लगवाया। इस दौरान वह दूसरे मरीजों के साथ बैठा भी। डॉक्टर को दिखाने के बाद उसने मेडिकल स्टोर से दवा भी ली। दवा से राहत मिलने के बजाए उसका मर्ज बढ़ गया तो वह 12 मार्च को दूसरे अस्पताल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वह सीधे इमरजेंसी पहुंचा। यहां पर पर्चा बनवाया। फिर कॉलेज स्टाफ ने उसके बीपी आदि की जांच की। जूनियर डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्थिति गंभीर होने पर सीनियर डॉक्टर को जानकारी दी। जब तक उसे आइसोलेशन वार्ड ले जाया गया, तब तक वह लगभग आधा घंटा इमरजेंसी में गुजार चुका था।


इस दौरान कई लोग मरीज के बगल से भी गुजरे। ऐसे में डर है कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति मरीज के संपर्क में आकर कोरोना वायरस से संक्रमित न हो गया हो। इसके मद्देनजर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीज से बातचीत व स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों की जानकारी जुटाकर निगरानी शुरू कर दी है। लगातार देखा जा रहा है कि कहीं किसी को जुकाम, खांसी, बुखार न हो जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed