{"_id":"32bb34625a729715cc4d58c4d7d8f85d","slug":"coordinators-bounce-choice-based-credit-system-was-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समन्वयकों के ‘बाउंस’ हुआ च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समन्वयकों के ‘बाउंस’ हुआ च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अगले सत्र से च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत सिलेबस तैयार किए जाने के लिए हुई समन्वयकों की बैठक में कोई हल नहीं निकल सका। समन्वयकों के यह सिस्टम समझ में ही नहीं आया। इन हालातों में दुबारा सिलेबस तैयार करने के लिए मंथन करने के निर्देश दिए गए।
गौरतलब है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर सभी विश्वविद्यालयों को च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के आधार पर पढ़ाई कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बीयू में इस सिस्टम को लागू करने के पहले सिलेबस बनाने की तैयारियां चल रही हैं। कुछ समय पहले कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई विभागीय समन्वयकों को आपसी समन्वय के आधार पर समान टॉपिक चयन कर सिलेबस तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।
शनिवार को इस संबंध में विभाग प्रमुखों की फिर से बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक औपचारिक रही। सिलेबस तैयार करने के लिए कोई ठोस पहलू निकलकर सामने नहीं आया। बैठक में विभागीय पाठ्यक्रमों की असमानता पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि अभी तक किसी को यह समझ ही नहीं आया है कि सिलेबस कैसे तैयार किया जाना है, इसलिए काफी परेशानी हो रही है।