{"_id":"61aa3476986cc3753a14abc0","slug":"convocation-three-contenders-for-gold-medal-for-the-first-time-jhansi-news-jhs2101079195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह: पहली बार स्वर्ण पदक के तीन दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह: पहली बार स्वर्ण पदक के तीन दावेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में पहली बार स्वर्ण पदक के तीन दावेदार सामने आ गए हैं। तीनों ही विद्यार्थियों के अंक एक समान होने की वजह से कमेटी नियमों की पड़ताल कर रही है। जल्द ही सूची फाइनल कर दी जाएगी।
राजभवन ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की दीक्षांत समारोह की तिथि 10 जनवरी तय कर दी है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेडल कमेटी सूची तैयार करने में जुटी हुई है। दो में से एक कमेटी ने अपनी रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को सौंप दी है। दूसरी कमेटी भी जल्द रिपोर्ट सौंप सकती है। बताया गया कि दीक्षांत समारोह में इस बार स्वर्ण पदक के तीन दावेदार हैं। कमेटी तीनों ही विद्यार्थियों के अंकों का मिलान कर प्रतिशत निकाल रही है। साथ ही नियमों की भी जानकारी कर रही है कि तीनों को ही एक साथ मेडल दिया जा सकता है या फिर कोई और फॉर्मूला भी हो सकता है। कमेटी की रिपोर्ट मिलते ही बीयू प्रशासन सूची को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर देगा। फिर विद्यार्थियों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। यदि कोई आपत्ति आती है तो फिर सूची में बदलाव किया जाएगा।
बीयू के दीक्षांत समारोह में बंटने वाले पदकों की सूची तय करने की जिम्मेदारी दो कमेटियों को दी गई है। एक कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। दूसरी की अभी प्राप्त नहीं हुई है। सूची फाइनल होते ही वेबसाइट पर अपलोड कर आपत्ति मांगी जाएंगी। - राजबहादुर, परीक्षा नियंत्रक।