फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   controversial slogan written on school wall in Lalitpur school principal and teacher suspended

ललितपुर में स्कूल की दीवार पर लिखा विवादित स्लोगन, स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षक निलंबित

Mon, 18 Jan 2021 09:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Jan 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
controversial slogan written on school wall in Lalitpur school principal and teacher suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र में एक स्मार्ट स्कूल के उद्घाटन के दौरान जाति/धर्म विशेष के विरुद्ध सरस्वती पूजन स्थल के ठीक ऊपर दीवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी हुई थी। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) व शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


इसके बावजूद न तो आपत्तिजनक टिप्पणी हटवाई गई और न इस संबंध में कोई कार्रवाई हुई। संबंधित स्लोगन का वीडियो वायरल होने पर अफसरों की चुप्पी टूटी। टिप्पणी किसने लिखवाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। हालांकि बीएसए ने स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सहित एक सहायक अध्यापक को इस मामले में निलंबित कर दिया है। डीएम ने मामले में विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रविवार को विकासखंड तालबेहट अंतर्गत कंपोजिट ऐवनी विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। आयोजन में बीएसए रामप्रवेश, खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजेश सिंह, मिडडे मील समन्वयक कपिल दुबे उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद स्कूल की दीवार पर स्लोगन लिखा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक जाति के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इससे लोगों में रोष पनप गया। सोमवार को विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट में विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई करने की संस्तुति की गई। उक्त प्रकरण में विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक कादिर खान एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनिल कुमार (राहुल) प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए।

बीएसए रामप्रवेश ने दोनों को निलंबित कर दिया, साथ ही इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी बार को सौंपी है। इसमें शिक्षक आचरण नियमावली का अनुपालन न करना एवं विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने का आरोप भी शामिल है।

मैं टिप्पणी नहीं, गांधी जी को देख रहा था: बीएसए
स्मार्ट स्कूल के उद्घाटन समारोह के दौरान लिए गए एक फोटो में बीएसए आपत्तिजनक टिप्पणी को पढ़ते हुए दिख रहे हैं। समारोह में सामने शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी मौजूद थे। इसके बावजूद किसी अधिकारी ने न तो इसका संज्ञान लिया और न इसे हटवाया। हालांकि इस संबंध में बीएसए रामसेवक का कहना है कि वह आपत्तिजनक टिप्पणी को नहीं पढ़ रहे थे। उसके ऊपर लगे गांधी जी के चित्र को देख रहे थे।   

दो अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। जो भी अन्य दोषी होगे उन पर कार्रवाई की जाएगी
-अन्नावि दिनेश कुमार, जिलाधिकारी ललितपुर

स्लोगन को हटवा दिया गया है। दोषी अध्यापकों को निलंबित कर जांच के आदेश दे दिए गए है।
-रामप्रवेश, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ललितपुर

हम लोगों को शुभारंभ के लिए बुलाया गया था। जब स्लोगन देखा गया तो उसे मिटवाया गया। जांच आख्या बीएसए को भेज दी गई।
-बृजेश कुमार, खंड शिक्षाधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed