{"_id":"60f9d1e08ebc3e585b58635f","slug":"contrary-to-the-map-the-third-gate-in-the-colony-being-forcibly-built-jhansi-news-jhs2001718167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शे के विपरीत जबरन बनाया जा रहा कॉलोनी में तीसरा गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्शे के विपरीत जबरन बनाया जा रहा कॉलोनी में तीसरा गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। राजगढ़ स्थित एल्डिको कॉलोनी मेें जबरन तीसरा रास्ता बनाए जाने पर कॉलोनी के आरडब्ल्यूएस ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी एवं एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सोसाइटी का कहना है कि पूर्व में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत कुछ लोग जबरन नया रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पूरी कॉलोनी के लोग नाराज हैं।
सोसाइटी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त कॉलोनी के पूर्व दिशा की बाउंड्री के बाहर एक नई कॉलोनी बनाई जा रही है। इसका रास्ता जबरन भूमाफिया उनकी कॉलोनी की बाउंड्री तोड़कर उसके बीच से देने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह रास्ता पहले के स्वीकृत मानचित्र में नहीं है। विरोध करने पर यहां के निवासियों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने कॉलोनी के पूर्व स्वीकृत मानचित्र एवं परियोजना में किसी भी तरह के परिवर्तन करने की इजाजत न देने की मांग की। सोसाइटी पदाधिकारियों के मुताबिक कॉलोनी की ओर से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी लेकिन, उसके बावजूद भूमाफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। लगातार उनकी ओर से धमकी भरे संदेश दिए जा रहे हैं। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की रकम यहां आशियाना बनाने में खर्च कर दी। अब भूमाफिया गलत तरीके से उनको परेशान करने का काम कर रहे हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में भी दर्ज कराई गई है।