फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Contract workers demonstrated for not getting salary for two months

दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 May 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Contract workers demonstrated for not getting salary for two months
झांसी। बुधवार को दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण नाराज बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन किया। डीएम ने मुख्य अभियंता से बात करके वेतन का जल्द भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महानगर के सभी बिजली घरों में कार्यरत तकरीबन 280 संविदा कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला। जिसके कारण संविदा कर्मचारियों को परिवार का पालन पोषण करने के लिए आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। जिससे नाराज होकर सभी संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर बुधवार को कचहरी चौराहा गांधी उद्यान के पास धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर बताया कि उनको मार्च और अप्रैल 2022 से वेतन नहीं मिला है, जिससे बढ़ती महंगाई के चलते घर चलाना मुश्किल हो रहा है। इससे पहले भी 27 अप्रैल को अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर भुगतान कराए जाने की मांग की थी। लेकिन आज तक वेतन का भुगतान नहीं कराया गया। इसलिए मजबूर होकर सभी संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। चेतावनी दी कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं कराया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य अभियंता पार्थिव कुमार से बात करके जल्द वेतन दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विद्युत मजदूर संगठन के अध्यक्ष सुंदर लाल, अरवाज खान, पंकज सेन, सुरेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र श्रीवास, गिजेश , कैलाश, ज्वाला , बृजेश कुमार, कुंअर, ताहिर अली आदि सभी पावर हाउस के संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed