फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Construction of 200 bed rest house starts in Medical College

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में 200 बेड का विश्राम सदन बनना शुरू

Fri, 07 Jun 2024 04:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Construction of 200 bed rest house starts in Medical College
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मेडिकल कॉलेज में 9.64 करोड़ रुपये से 200 बेड का विश्राम सदन बनना शुरू हो गया है। इसमें दूरस्थ गांव व जिलों से आने वाले रोगियों के तीमारदार ठहरेंगे। इसका संचालन कॉलेज प्रशासन करेगा, जिसका चार्ज तय किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में रोजाना औसतन 1800 रोगी उपचार के लिए आते हैं। इनमें से 200 से ज्यादा रोगियों को उपचार के लिए भर्ती किया जाता है। भर्ती होने वाले रोगियों के परिजन या तो वार्ड के आसपास या फिर इधर-उधर बैठकर या सोकर समय गुजारते हैं, जिससे काफी दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी दूरस्थ गांव व जिलों से आने वाले रोगियों के परिजनों को झेलनी पड़ती है। इसके चलते पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने तीमारदारों की सहूलियत के लिए यह बनाने का फैसला लिया है। प्रोजेक्ट मैनेजर हिमालय सिंह ने बताया कि तीमारदारों के लिए विश्राम सदन बनने का काम शुरू हो गया है। इसके चार, छह और आठ बेड के अलग-अलग हॉल बनेंगे और सामान्यत : सुविधाएं होंगी। 25 मई 2025 में इसको शुरू करने का लक्ष्य है। इसका संचालन मेडिकल कॉलेज प्रशासन करेगा और प्रति बेड के हिसाब से किराया तय करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed