फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Construction of 174 incomplete wells will now be completed

Jhansi News: अधूरे पड़े 174 कुओं का अब होगा निर्माण पूरा

Sat, 21 Sep 2024 11:07 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Construction of 174 incomplete wells will now be completed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जिले में पिछले चार-पांच सालों से अधूरे पड़े कुओं का अब निर्माण पूरा होने जा रहा है। इसके लिए, शासन की ओर से बजट आवंटित कर दिया गया है। काम की जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग को सौंपी गई है।
बुंदेलखंड पैकेज के तहत झांसी के ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय वर्ष 2019-20 और 20-21 में 174 कुओं का निर्माण किया जाना था। इनका काम भी शुरू कर दिया गया था लेकिन तय अवधि में यह काम पूरा नहीं हो पाया था। इससे शेष बजट वापस लौट गया था। अब जाकर इन कूपों का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए शासन की ओर से 12.84 करोड़ रुपये धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन

इनमें से 121 कुएं ऐसे हैं, जिनका काफी काम पहले हो चुका था। 53 कुएं ऐसे हैं, जिनके काम की शुरुआत भर ही हो पाई थी लेकिन अब इन सभी कुओं का काम पूरा कर लिया जाएगा। काम की जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग को सौंपी गई है। अगले साल गर्मी से पहले इनका काम पूरा कर लिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने बताया कि अधूरे पड़े कुओं का निर्माण पूरा करने के लिए शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। लघु सिंचाई विभाग यह काम करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed