{"_id":"67bcddc56f2fe2253207d128","slug":"connecting-wires-near-smart-meter-consumers-worried-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-501202-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्मार्ट मीटर पास तारों में लगा रहे जोड़, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्मार्ट मीटर पास तारों में लगा रहे जोड़, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्मार्ट मीटर लगाने में बरती जा रही लापरवाही से उपभोक्ता परेशान हैं। इसकी वजह मीटर के पास के जोड़ लगे तारों को छोड़ देना है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऐसे तो कभी भी चेकिंग टीम उनके लिए दिक्कत खड़ी कर देगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीपरी बाजार के नालगंज, सिविल लाइन व मसीहा गंज में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। नालगंज के कई घरों के बाहर लगे मीटर के आसपास तारों में जोड़ छोड़ दिए गए हैं। उपभोक्ता सुरेश कश्यप का कहना है कि मीटर घर के बाहर लगा हुआ है। एक तार में जोड़ लगा हुआ है, जिससे कोई भी बिजली चोरी कर सकता है और बिल उन्हें चुकाना होगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने मीटर की फोटो देखने के बाद बताया कि स्मार्ट मीटर के आसपास तारों में जोड़ नहीं होना चाहिए। इससे बिजली चोरी आसानी से हो सकती है। इस मामले में टीम से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन