फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   congress state joint secretory see the election prepration

कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी ने टटोली संगठन की नब्ज

Wed, 16 Jun 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
congress state joint secretory see the election prepration
कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी ने टटोली संगठन की नब्ज
विज्ञापन

झांसी। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप नरवाल ने मंगलवार को झांसी आकर संगठन की नब्ज टटोली। उन्होंने निष्क्रिय पड़े प्रकोष्ठों को फिर से एक्टिव करने की बात कही। साथ ही मुहल्ला और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन मजबूत करने को कहा।
प्रदेश सह प्रभारी ने शहर और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। उन्होंने झांसी स्तर पर कांग्रेस की स्थिति की हकीकत जानी। पूछताछ में पता चला कि एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, व्यापार, अनुसूचित जाति समेत 36 प्रकोष्ठ में अधिकतर निष्क्रिय पड़े हैं। कुछ में तो पदाधिकारी ही नियुक्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए जरूरी है कि प्रकोष्ठ मजबूत हों। तभी तो अलग-अलग वर्ग के लोगों की आवाज उठाकर समस्याओं का समाधान करा विश्वास जीता जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वार्ड ही नहीं, बल्कि मुहल्ला और पंचायत स्तर पर मजबूत करने के निर्देश प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की तरफ से दिए गए हैं। ऐसे में इस स्तर पर कार्यकर्ता जोड़े जाएं। साथ ही अलग-अलग गुटों में बंटी पार्टी को आपसी मतभेद भुलाकर एक सूत्र में पिरोने की भी बात कही। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ सभा कर उनके मन की बात भी जानी। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनावों के लिए जल्द टिकट घोषित करने की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, चंद्रशेखर तिवारी, मनीराम कुशवाहा, राजेंद्र शर्मा, राहुल राय, प्रभा पाल, विजय भारद्वाज, अरविंद बबलू, इदरीश खान, बृजेंद्र राय, प्रमोद सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौ गुना कीमत पर कैसे खरीदी जमीन: प्रदीप
झांसी। प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप नरवाल ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर राम मंदिर के नाम पर घोटाला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कैसे पांच मिनट में जमीन दो करोड़ से 18.5 करोड़ की हो गई। सवाल किया कि कैसे जमीन की कीमत नौ गुना बढ़ी? कोरोना काल में केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को बचाने में नाकामयाब रही। वैक्सीन के नाम पर राजनीति की और इसका निर्यात करने में लगी रही। जबकि, प्रियंका गांधी ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए दस लाख कोरोना किट दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed