फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   congress on silence fast for freedom of state congress president

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने किया मौन व्रत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
congress on silence fast for freedom of state congress president
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने मौन व्रत रखा। शनिवार को कचहरी चौराहा स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चार-चार लोगों की श्रृंखला में मौन प्रतिवाद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। प्रथम चरण में शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, प्रदेश महासचिव राहुल राय, राजेंद्र रेजा, सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मनीराम कुशवाहा ने मौन व्रत किया। दूसरे चरण में प्रिंस कटिहार, गिरजा शंकर राय, विनोद वर्मा, अनिल कुशवाहा व तीसरे चरण में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष मुन्नी देवी अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नीता अग्रवाल ने मौत व्रत किया। चौथे चरण में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुणाल सूरी, आमोद जैन, शिव कुमार खटीक व पांचवे चरण में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नफीस मकरानी, अजहर खान, अभिषेक प्रताप सिंह, एमीजान मकरानी ने व्रत कर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed