फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   conflict with husband, women suiside

मोबाइल पर पति कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 20 Aug 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
conflict with husband, women suiside
मोबाइल पर पति कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

गुरसराय (झांसी)। मायके में रह रही युवती ने बृहस्पतिवार को मोबाइल पर पति से विवाद होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम मड़पुरा निवासी रईस ने बताया कि उसने अपनी पुत्री जूली (22) की शादी मऊरानीपुर निवासी आरिफ पुत्र से 4 अप्रैल 2021 को की थी। शादी में पूरा दान दहेज दिया था। शादी के बाद लड़की को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करने लगे और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग नहीं माने। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण ससुराल पक्ष के लोगों की मांग को पूरा नहीं कर सके। जूली ने कई बार हम लोगों को फोन पर बताया। इसके बाद जब उसको ज्यादा परेशान किया गया तो हम लड़की जूली को अपने गांव मड़पुरा ले आए। गुरुवार 19 अगस्त 2021 को उसके पति आरिफ का दोपहर दो बजे के आसपास फोन आया। फोन पर दोनों लोगों के बीच लंबी बात हुई और दोनों के बीच कहासुनी हुई। आखिरकार जूली ने लगभग चार बजे के आसपास फांसी लगाकर जान दे दी। जूली के पास जब फोन आया वह घर पर अकेली थी। घर के लोग खेत पर गए थे। जब शाम को खेत से वापिस आये तो गेट बंद था। आवाज देने पर जब जवाब नहीं मिला तो सभी लोग घबरा गए। किसी तरह गेट को खोला गया तो कमरे में जूली फांसी पर लटकी हुई थी। इस घटना को देख घर पर कोहराम मच गया। घटना की थानाध्यक्ष गुरसराय अजीत सिंह को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गुरसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed