फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Computer oprator take resighn

कार्यकारिणी सदस्य ने महापौर के कंप्यूटर ऑपरेटर को दिया इस्तीफा

Fri, 26 Mar 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Computer oprator take resighn
झांसी। नगर निगम में उपसभापति पद को लेकर चल रही रार सामने आ गई है। उपसभापति पद का टिकट न मिलने से नाराज एक कार्यकारिणी सदस्य ने बृहस्पतिवार को कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया, लेकिन पार्षद ने इस्तीफा महापौर को न देकर उनके कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को दे दिया। इस्तीफे के बाबत पूछने पर कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि वे महापौर के सामने नहीं जाना चाहते। उधर, महापौर ने कोई इस्तीफा न मिलने की बात कही। नगर निगम में चल रहा इस्तीफे का यह खेल चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, विपक्ष भाजपा में चल रहीं अंतकर्लह का फायदा उठाने की फिराक में है।
विज्ञापन

नगर निगम में बुधवार को सुनील नैनवानी को उपसभापति चुन लिया गया। इसके बाद भाजपा में उपसभापति पद के लिए दावेदारी कर रहे मुकेश सोनी बंटी ने नाराजगी जाहिर की। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कार्यकारिणी से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। इसे लेकर नगर निगम में सियासी हलचल मची रही। वहीं बृहस्पतिवार को नगर निगम में कार्यकारिणी सदस्य ने महापौर की जगह उनके कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को इस्तीफा दे दिया। इसे लेकर निगम में चर्चा का आलम है।
विज्ञापन

नियमों के मुताबिक किसी भी सदस्य को इस्तीफा देने के लिए महापौर के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना होता है। जिसके बाद महापौर उचित निर्णय लेते हैं। कहा जा रहा है कि इस्तीफा देने के नाम पर सियासी ड्रामा किया जा रहा है। मामले को लेकर कार्यकारिणी सदस्य से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि मैं महापौर के सामने नहीं जाना चाहता हूं। वहीं महापौर ने किसी भी तरह का पत्र और इस्तीफा मिलने से मना कर दिया है। उधर, कार्यकारिणी सदस्य की हरकत के बाद विपक्ष भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं होर्डिंग तो कारण नहीं
नाराज कार्यकारिणी सदस्य को उपसभापति पद का टिकट न मिलने को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि कार्यकारिणी सदस्य ने पिछले दिनों महानगर में हुए एक बड़े कार्यक्रम को लेकर होर्डिंग लगवाए थे। जिसपर नगर निगम के बड़े नेता का चित्र नहीं था। बताया यह भी जा रहा है कि कार्यकारिणी सदस्य ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। बाद में वे भाजपा में शामिल हुए। साथ ही लगातार संगठन में उनकी छवि विरोध की भी है। ऐसे में उनसे किनारा किया गया है। हालांकि संगठन के बड़े नेता इन विषयों को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed