फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Competition to do PhD in Law, Geography and Pedagogy

Jhansi News: विधि, भूगोल और शिक्षाशास्त्र में पीएचडी करने की होड़

Sat, 17 Feb 2024 03:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Competition to do PhD in Law, Geography and Pedagogy
राजनीति विज्ञान और लाइब्रेरी साइंस में भी 13-13 गुना आवेदन आए - बीयू की वेबसाइट पर जाकर 29 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से विधि, भूगोल और शिक्षाशास्त्र से पीएचडी करने की होड़ मची हुई है। राजनीति विज्ञान और लाइब्रेरी साइंस में भी 13-13 गुना आवेदन आए हैं। छात्र-छात्राओं के पास बीयू की वेबसाइट पर जाकर 29 फरवरी तक आवेदन करने का मौका है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 44 विषयों में पीएचडी के लिए आवेदन खोले हुए हैं। अब तक विषयों की सीटें फाइनल नहीं हुई हैं। मगर पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो विधि विषय की चार सीटों के सापेक्ष अब तक 74 आवेदन आ चुके हैं, जो कि 18 गुना हैं। इस विषय से पीएचडी करने के लिए इस बार सबसे ज्यादा होड़ है। दूसरे नंबर पर भूगोल है। इस विषय की दो सीटों के सापेक्ष 27 यानी 14 गुना से अधिक आवेदन आ चुके हैं। तीसरे नंबर पर शिक्षाशास्त्र, पुस्तकालय विज्ञान और राजनीतिक विज्ञान विषय है। शिक्षाशास्त्र की 10 सीटों के सापेक्ष 133, पुस्तकालय विज्ञान की दो सीटों की तुलना में 27 और राजनीति विज्ञान की चार सीटों के सापेक्ष 53 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है, जो कि 13 गुना से अधिक है। इसी तरह, हॉर्टिकल्चर में 12 गुना, कॉमर्स, इतिहास में 11-11 गुना, फॉरेंसिक साइंस, एग्रोनॉमी में 10-10 गुना, समाज शास्त्र में नौ गुना आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


दो विषयों में सीटों से कम आवेदन
झांसी। अब तक दो विषय ऐसे हैं, जहां पर निर्धारित सीटों के सापेक्ष कम आवेदन आए हैं। इसमें पर्यावरण विज्ञान और जियोलॉजी विषय शामिल है। इन दोनों ही विषयों में सीटों की तुलना में करीब आधे फार्म भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएचडी की आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। लगातार छात्र-छात्राएं फॉर्म भर रहे हैं। 29 फरवरी तक बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। - विनय कुमार सिंह, कुलसचिव, बीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed