फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   committee will help safai karmchari

सफाई कर्मचारियों के मृतकाश्रितों की मदद करेगी ऋण समिति

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
committee will help safai karmchari
 नगर निगम के मृतक संविदा सफाई कर्मचारियों के मृतकाश्रितों को महर्षि वाल्मिकी सहकारी ऋ ण समिति मदद करेगी। बुधवार को समिति सदस्यों ने नगर  आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारियों के मृतकाश्रितों को नौकरी देने की मांग की। सफाई कर्मचारी नेता अशोक प्याल और समिति के सभापति नरेश डागौर ने बताया कि  सहकारी समिति के जरिए सफाई कर्मचारियों को ऋण मुहैया कराया जाता है। साथ ही  समिति के 300 संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन से 200 रुपये प्रतिमाह शुल्क  जमा कराया जाता है। साथ ही सफाई कर्मचारियों की मृत्यु और सेवानिवृत्ति पर  एक लाख रुपये का चेक दिया जाता है। हाल ही में नगर निगम में कार्यरत गीता,  संतोष बैजू और सोमा की मृत्यु होने पर एक लाख रुपये का चेक देने की तैयारी  है। समिति के सचिव रामजी लाल गांचले ने कहा कि नगर निगम में 2006 से अब तक  लगभग 45 सफाई कर्मचारियों की अकाल मृत्यु हुई है। इस दशा में मृतकाश्रितों  को नौकरी दी जाए। नगर आयुक्त ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed