{"_id":"5e28a6fc8ebc3e4b4c4394b7","slug":"commisioner-reached-police-station-with-yongman-making-fuss-jhansi-news-jhs158213250","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा कर रहे युवक को थाने लेकर पहुंचे कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा कर रहे युवक को थाने लेकर पहुंचे कमिश्नर
विज्ञापन
झांसी। बुधवार रात बीकेडी चौराहा पर हंगामा कर रहे एक युवक को कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने गाड़ी से उतरकर पकड़ा। इसके बाद उसे स्क्वाएड की गाड़ी में बैठाने के बाद कमिश्वर नवाबाद थाना लेकर पहुंचे। कमिश्नर को थाने में देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर वह वापस लौट गए। देर रात पुलिस पकड़े गए युवक की कार्रवाई में जुटी रही।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित चित्रा चौराहा के पास युवकों में झगड़ा होने लगा। मारपीट के बाद सड़क पर भगदड़ मच गई। पुलिस को देखकर युवक पैदल बीकेडी चौराहा की तरफ भागे। जबकि, अन्य युवक इधर-उधर भाग निकले। बीकेडी पहुंचकर युवकाें में मारपीट होने लगी। एक युवक ने चौराहा पर हंगामा काटना शुरू कर दिया। बीकेडी से निकल रहे कमिश्नर ने हंगामा देख गाड़ी रूकवाई। मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर स्क्वाएड की गाड़ी में बैठाया। कमिश्नर का कारनामा देखकर लोग हैरान रह गए। युवक को गाड़ी में बैठाकर नवाबाद थाना लाया गया। थाने में उनकी गाड़ी से युवक को साथ लाता देख पुलिसकर्मी घबरा गए। थाने पहुंचकर कमिश्नर ने थानेदार की जानकारी ली, इसके बाद युवक पर कार्रवाई की कहकर सिपाहियों के हवाले करके चले गए। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जहां मामला सीपरी बाजार क्षेत्र का निकला। देर रात पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।