फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Colleges now get three additional sections

कॉलेजों को अब तीन ही अतिरिक्त सेक्शन मिलेंगे

Tue, 30 May 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Colleges now get three additional sections
bundelkhand university - फोटो : demo
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हुई प्रवेश समिति की बैठक में कॉलेजों को अब कोर्स में अधिकतम तीन अतिरिक्त सेक्शन देने का फैसला लिया गया। अतिरिक्त सेक्शन भी यूजीसी, शासनादेश के मानक अनुसार संसाधन व आधारभूत सुविधाओं के भौतिक सत्यापन के बाद ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कुलसचिव वीएन सिंह ने बताया कि कला संवर्ग में बीए प्रथम वर्ष प्रति शिक्षक 60/80 सीटों का एक वर्ग होगा। यानी कि सात शिक्षकों पर 420/560 छात्र मान्य होंगे। यह व्यवस्था सिर्फ बीए प्रथम वर्ष के लिए लागू होगी। अतिरिक्त वर्ग के लिए यूजीसी के अनुरूप शिक्षक रखने होंगे। विज्ञान वर्ग में बीएससी प्रथम वर्ष में रसायन विज्ञान में दो, गणित, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विषयों में एक-एक शिक्षक होने पर एक वर्ग बायो ग्रुप और एक वर्ग गणित ग्रुप में आवंटित किया जाएगा। एक वर्ग में 60/80 छात्र होंगे। वाणिज्य वर्ग में बीकॉम में प्रथम वर्ष में एक वर्ग के लिए दो शिक्षक नियुक्त करने पर वाणिज्य संकाय में एक वर्ग में 60/80 छात्र होंगे। कृषि वर्ग में स्नातक स्तर पर बीएससी कृषि कोर्स के प्रथम वर्ष में 20 छात्रों पर एक शिक्षक यानी 140 छात्रों पर सात शिक्षक नियुक्त करने होंगे। उन्होंने बताया कि अब किसी भी कोर्स में एक से अधिक वर्ग लेने के लिए कॉलेज को बीए, बीकॉम, बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष तथा बीएससी कृषि द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष के लिए अतिरिक्त शिक्षक, प्रयोगशालाओं, प्रयोगशाला सहायक, कक्षों व अन्य आधारभूत सुविधाओं का विवरण समय सारणी सहित प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद बीयू की टीम से भौतिक सत्यापन कराना होगा, तब जाकर अतिरिक्त सेक्शन मिलेगा। वहीं, अब तीन से अधिक सेक्शन भी नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed