फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM yogi aadityanath will be come jhansi in 30 june

30 जून को झांसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी, तैयारियां शुरू

Sat, 27 Jun 2020 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
CM yogi aadityanath will be come jhansi in 30 june
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ???? ?????????
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून की दोपहर 12 बजे झांसी आएंगे। वह यहां चिरगांव ब्लॉक के मुराटा में बुंदेलखंड के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत नौ हजार करोड़ की प्रस्तावित ‘हर घर जल’ योजना का शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पिछले साल लोकसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी ने बुंदेलखंड में नमामि गंगे तथा ग्रामीण पेयजल मिशन के तहत घर- घर पानी पहुंचाने के लिए नौ हजार करोड़ की ‘हर घर जल’ पेयजल योजना की घोषणा की थी। यह योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून की दोपहर 12 बजे इस योजना का शिलान्यास चिरगांव ब्लॉक के मुराटा गांव में करेंगे। प्रदेश के अनु सचिव डॉ. अंबरीश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दे दी है। मुख्यमंत्री फिलहाल जनपद की चार परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस योजना से 264 गांव के 5.51 लाख घर तक पानी पहुंचाने का काम होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी र्गइं हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतारने के लिए पारीछा थर्मल पावर प्लांट के पास हैलीपैड बनाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री
- 103.29 करोड़ लागत की गुलारा, बचौली, तिलैथा ग्राम समूह पेयजल योजना। कुल 46 गांव लाभान्वित होंगे।
- 254.76 करोड़ लागत की बुढ़पुरा ग्राम समूह पेयजल योजना। 62 गांव लाभान्वित होंगे।
- 246.17 करोड़ लागत की कुरैचा ग्राम समूह पेयजल योजना। 72 गांव लाभान्वित होंगे।
- 245.85 करोड़ लागत की इमलौटा ग्राम समूह पेयजल योजना। 84 ग्राम लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed