फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM Dashboard: Officers asked to explain after getting C category in family ID

सीएम डैशबोर्ड: फैमिली आईडी में सी श्रेणी मिलने पर अफसरों से जवाब-तलब

Sun, 23 Aug 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 23 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
CM Dashboard: Officers asked to explain after getting C category in family ID
झांसी। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में फैमिली आईडी बनाने में सी श्रेणी मिलने पर सीडीओ ने नौ अफसरों से जवाब तलब कर दिया है। इन सभी को नोटिस जारी करके तीन दिन में जवाब मांगा है। साथ ही लाभार्थियों की शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने उपनिदेशक कृषि, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त श्रम रोजगार, उपायुक्त स्वत: रोजगार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, बीएसए को नोटिस जारी किया है। पत्र में लिखा कि शासन की अहम योजनाओं की निगरानी सीएम डैशबोर्ड के जरिये की जा रही है। डैशबोर्ड पर फ्लैगशिप कार्यक्रमों की मासिक प्रगति के आधार पर अंक देकर प्रति माह विभिन्न श्रेणियां जारी की जाती हैं। इसके आधार पर जनपदों और मंडल की रैंकिंग जारी की जाती है। जुलाई की प्रगति के आधार पर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड अंतर्गत जारी रैंकिंग के अनुसार शासन की अहम योजना फैमिली आईडी एक परिवार, एक पहचान योजना में लगातार सी श्रेणी प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन

विभागों में संचालित योजनाएं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग), मनरेगा, प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास योजना, नि:शुल्क यूनिफॉर्म जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग और उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पंजीकृत श्रमिक और स्वयं सहायता समूह योजना के ऐसे लाभार्थी जिनकी फैमिली आईडी बनाने के लिए पोर्टल पर योजनावार सूची उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद प्रगति न्यून होने से सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है। सीडीओ ने बताया कि सभी अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। आगामी माह में विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लक्षित लाभार्थियों की फैमिली आईडी शत-प्रतिशत बनाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed