फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cluster of farmers will be formed in every district for cow based farming, separate provision has been made in the budget.

Jhansi News: गो आधारित खेती के लिए हर जिले में बनेगा किसानों का क्लस्टर, बजट में किया गया है अलग से प्रावधान

Tue, 25 Feb 2025 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cluster of farmers will be formed in every district for cow based farming, separate provision has been made in the budget.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। गो आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर जिले में क्लस्टर बनाएगी। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए बजट में अलग से प्रावधान किया गया है।

रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों को दृष्टिगत रखते हुए सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के तहत नेशनल मिशन फॉर नेचुरल फार्मिंग के तहत प्रदेश के सभी जिलों में 50-50 किसानों के क्लस्टर तैयार किए जाएंगे। इन सभी किसानों को सरकार की ओर से गाय आधारित खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन




इसके अलावा गोबर और गोमूत्र से खाद बनाने के प्रयोग में आने वाले उपकरण भी सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। खेत पर गायों को रखने के लिए पक्के कैटल शेड बनाए जाएंगे। इसके अलावा गोबर गैस प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे। अप्रैल माह से इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपज की बिक्री की भी होगी व्यवस्था



गोबर और गोमूत्र के प्रयोग से पैदा होने होने वाले कृषि उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था भी सरकार करेगी। देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य देशों में यह जैविक उत्पाद भेजे जाएंगे। इससे किसानों आय में कई गुना बढ़ोतरी होगी, जबकि लागत अब तक तुलना में काफी कम हो जाएगी। इतना ही नहीं, किसानों की उपज को सरकार की ओर से नेचुरल फार्मिंग का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।


वर्जन



उत्तर प्रदेश के 20 लाख किसानों को नेशनल मिशन फॉर नेचुरल फार्मिंग से जोड़े जाने की योजना है। इसके लिए सरकार की ओर से बजट में 2,481 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गाय आधारित खेती से किसानों की लागत शून्य हो जाएगी, जबकि उनके मुनाफे में कई गुना बढ़ोतरी होगी। - श्यामजी गुप्ता, अध्यक्ष-गो सेवा आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed